Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsNew Year Celebrations in Ayodhya Devotees Flock to Ram Temple and Saryu River
अयोध्या के मंदिरों में नए साल की धूम, श्रद्धालुओं की लंबी कतार

अयोध्या के मंदिरों में नए साल की धूम, श्रद्धालुओं की लंबी कतार

संक्षेप:

Ayodhya News - रामनगरी अयोध्या में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, और सरयू तट पर देखी गई। भक्तों ने जय श्री राम के नारों के साथ दर्शन किए और सेल्फी लेते हुए उत्सव का आनंद लिया। 12:30 तक एक लाख से अधिक भक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।

Jan 01, 2026 01:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। रामनगरी अयोध्या में नए साल की धूम है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या अयोध्या धाम में दिख रही है और राम मंदिर, हनुमानगढ़ी,कनक भवन, दशरथ भवन में श्रद्धालुओं की लंबी कतार है। सरयू तट पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी गई. वहीं पर्यटकों का हुजूम दर्शन के बाद सेल्फी लेने की होड़ में लगा रहा, खासकर लता चौक, राम की पैड़ी एवं गुप्तार घाट पर युवाओं की अच्छी संख्या देखी गई। राम मंदिर में सुबह मंगला आरती के समय से भक्तों की लाइन जन्मभूमि पथ पर लग गई। वहीं हनुमानगढ़ी में भी लंबी कतार भोर से ही लगी हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हनुमानगढ़ी तिराहे तक भक्तों का रेला देखा गया। दूर-दूर से आए भक्त प्रभु श्री राम के जयकारे लगा रहे हैं। जय श्री राम के उद्घोष से समूचा क्षेत्र गूंज रहा है। दोपहर 12:30 तक एक लाख से अधिक भक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगा दी थी। सुबह से खुली धूप में हो रहा नए साल का स्वागत:रामनगरी अयोध्या में पिछले 12 दिनों से बाद बादल छट गए। नए साल के पहले दिन सूर्य की चमकीली किरणों के बीच लोगों ने जश्न मनाया। नए साल के पहले दिन जगह-जगह लोग पिकनिक मनाते देखे गए, खासकर राम की पैड़ी गुप्तार घाट समेत सरयू तटों पर बड़ी संख्या में लोग उत्साह से भरे नजर आए। लंबे समय बाद घरों से लोग बाहर निकल रहे हैं सड़कों पर बाजारों में रौनक दिखाई पड़ रही है।