
राम लीला समिति के प्रचार मंत्री बने मेंहदी हसन
Ayodhya News - बीकापुर में आदर्श रामलीला समिति की बैठक दुर्गा मंदिर परिसर में हुई। पुरानी समिति भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। शत्रुघ्न वर्मा अध्यक्ष, रामबहोर यादव प्रबंधक, एवं अन्य पदों के लिए सदस्यों का...
बीकापुर, संवाददाता। आदर्श रामलीला समिति उमरनी पिपरी की बैठक मंगलवार को उमरनी पिपरी चौराहे पर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुरानी रामलीला समिति को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी संरक्षक पद पर दिनेश वर्मा, डॉ भरत लाल, पवन पाण्डेय, गोविंद कुमार प्रबंधक पद के लिए रामबहोर यादव, अशोक वर्मा अध्यक्ष पद पर शत्रुघ्न वर्मा, संचालक पद पर विश्राम वर्मा, उपाध्यक्ष पद पर अजय विश्वकर्मा, दिलीप कुमार वर्मा, धर्मचंद प्रजापति, ओमप्रकाश वर्मा, डायरेक्टर पद पर जितेंद्र वर्मा, मोहम्मद जहीर, महासचिव पद के लिए बासुदेव वर्मा, रंजीत प्रजापति, मिथुन, अनिल शर्मा मंत्री पद के लिए प्रदीप वर्मा एवं सूरज का चयन किया गया।

प्रचार मंत्री के लिए मेहंदी हसन और मनजीत का चयन हुआ। सीन डायरेक्शन, वेशभूषा और साज सज्जा की जिम्मेदारी मोहम्मद जहीर को तथा मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी राजेंद्र पाठक को सौपी गई। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य पद पर 11 लोगों का चयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्राम वर्मा ने किया। बैठक में 3 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक रामलीला मंचन कराए जाने का निर्णय लिया गया। रामलीला मंचन की तैयारी के सिलसिले में चर्चा की गई। रामलीला मंचन के दौरान साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। और समित से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई। रामलीला समिति के मीडिया प्रभारी राजेंद्र पाठक ने बताया कि 11 दिवसीय रामलीला मंचन में नारद मोह की लीला के मंचन के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ किया जाएगा तथा राम राज्य तिलक के साथ 13 अक्टूबर को रामलीला मंचन का समापन होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




