उप परिवहन आयुक्त ने संभाला कार्यभार
Ayodhya News - अयोध्या में, उप परिवहन आयुक्त राज कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की जानकारी ली और स्वागत समारोह में भाग लिया। राजकुमार सिंह इससे पहले मेरठ में आरटीओ (प्रवर्तन) के पद...

अयोध्या। उप परिवहन आयुक्त राज कुमार सिंह ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी व सहायक संभागीय अधिकारी से कार्यों की जानकारी ली। नवागत उप परिवहन आयुक्त इससे पूर्व मेरठ में आरटीओ (प्रवर्तन) के पद पर तैनात रहे। उनके यहां कार्यभार ग्रहण करने पर आरटीओ (प्रशासन) ऋतु सिंह आरटीओ (प्रवर्तन) विश्वजीत प्रताप सिंह, एआरटीओ (प्रशासन/ प्रवर्तन) डॉ. आरपी सिंह, आरआई राजीव कुमार के अलावा अन्य कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। पूर्व नवागत उप परिवहन आयुक्त ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। मालूम हो कि शासन स्तर से तीन नए जोन गठित किए गए थे।
उसमें अयोध्या गोरखपुर और झांसी परिक्षेत्र है। जिसके तहत अयोध्या जोन में अब उप परिवहन आयुक्त के रूप में राजकुमार सिंह की तैनाती हुई है और उन्होंने प्रथम उप परिवहन आयुक्त के रूप में कमान संभाली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




