Ayodhya News: अयोध्या 10
हिन्दुस्तान, अयोध्या
Ayodhya News: दुर्गा पूजा दशहरा को लेकर पीस कमेटी की हुई बैठकतारुन। दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराने को लेकर बुधवार को तारुन थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें दुर्गा पूजा समितियों और रामलीला...

Ayodhya News: दुर्गा पूजा दशहरा को लेकर पीस कमेटी की हुई बैठक तारुन। दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराने को लेकर बुधवार को तारुन थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें दुर्गा पूजा समितियों और रामलीला समितियों के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ पुलिस ने पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा किया। एसएचओ लालचन्द्र सरोज ने बताया कि पूजा और विसर्जन के दौरान कोई नई परंपरा शुरू नही की जायेगी। प्रतिमा विसर्जन के दौरान भक्त नशे से पूरी तरह दूर रहें। डीजे की आवाज निर्धारित सीमा से अधिक तेज न हो और धार्मिक व भक्तिमय गीत ही बजाए जाएं।
पंडालों में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम रखने और बिजली के तारों व कनेक्शनों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील किया।

