Ayodhya News: अयोध्या 20
हिन्दुस्तान, अयोध्या
Ayodhya News: बुजुर्ग लापता, बेटी ने थाने में दी गुमशुदगी की तहरीरजाना बाजार। हैदरगंज थाना क्षेत्र के हथिगो भुसिया गांव से 60 वर्षीय बुजुर्ग के लापता होने का मामला सामने आया है। यह जानकारी देते हुए गांव निवासिनी...

Ayodhya News: बुजुर्ग लापता, बेटी ने थाने में दी गुमशुदगी की तहरीर जाना बाजार। हैदरगंज थाना क्षेत्र के हथिगो भुसिया गांव से 60 वर्षीय बुजुर्ग के लापता होने का मामला सामने आया है। यह जानकारी देते हुए गांव निवासिनी शीला ने बताया कि उसके 60 वर्षीय पिता बीते रविवार सुबह बिना बताए कहीं चले गए। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज करा दी है। पुलिस के साथ-साथ परिजन आसपास के बाजारों, ग्रामीण क्षेत्रों और संभावित ठिकानों पर लगातार तलाश में जुटे हैं। हैदरगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

