बिस्तर पर संदिग्ध परिस्थिति में मृत मिली अधेड़ महिला
Feb 18, 2026 12:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
Ayodhya News - अमानीगंज के ग्राम धरौली में 55 वर्षीय महिला गंगा देई का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर मिला। परिवार में सास-बहू के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मृतका की बहू से पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद की जाएगी।

अमानीगंज। थाना खंडासा के ग्राम धरौली में संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर महिला का शव मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। धरौली निवासी 55 वर्षीय महिला गंगा देई बिस्तर पर मृत पाई गई। बताया जाता है कि सास बहू में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूछताछ के लिए मृतका की बहू को पुलिस थाने ले गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



