Mission Shakti 5 Launched for Women s Safety and Empowerment in Ayodhya अयोध्या-महिला सुरक्षा केन्द्र का हुआ वर्चुअल लोकार्पण, Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsMission Shakti 5 Launched for Women s Safety and Empowerment in Ayodhya

अयोध्या-महिला सुरक्षा केन्द्र का हुआ वर्चुअल लोकार्पण

Ayodhya News - अयोध्या में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति पांच का शुभारंभ हुआ। सीएम योगी ने महिला सुरक्षा केंद्र का वर्चुअल लोकार्पण किया। अभियान में हर थाने पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित की...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याSat, 20 Sep 2025 11:00 PM
share Share
Follow Us on
अयोध्या-महिला सुरक्षा केन्द्र का हुआ वर्चुअल लोकार्पण

अयोध्या संवाददाता। नारी सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति पांच का शुभारम्भ शनिवार को महिला सुरक्षा केन्द्र के वर्चुअल लोकार्पण से हुआ। शारदीय नवरात्रि से शुरू होने वाले अभियान के पूर्व सीएम योगी ने सभी थानों पर स्थापित महिला सुरक्षा केंद्र का लोकार्पण किया। रविवार को बाइक जागरूकता रैली के साथ अभियान का आगाज होगा। नोडल अधिकारी एसपी देहात बलवंत चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत प्रथम चरण में वर्ष 2020 में महिलाओं के लिए प्रत्येक थाने पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया गया था। अब इसका दायरा बढ़ाया गया है। पुलिस थाने में पीड़िता के आगमन से लेकर फिर से मानसिक एवं शारीरिक रूप से पूर्ण सशक्त होने तक उसको 360 डिग्री काउन्सलिंग,मार्गदर्शन,सहयोग और संरक्षण सम्बन्धी सेवा प्रदान की जाएगी।

जिसके लिए प्रत्येक थाना परिसर में एकल सम्पर्क बिन्दु की तरह कार्य करने वाला महिला सुरक्षा केन्द्र स्थापित किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।