लापता किशोर बरामद

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - अयोध्या के शक्ति बिहार कालोनी का 14 वर्षीय किशोर अथर्व मौर्य, जो रिपोर्ट कार्ड लेने के बाद लापता हो गया था, रोडवेज बस अड्डे से बरामद हुआ। उसकी मेडिकल जांच के बाद उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर परिवार को सौंप दिया गया। किशोर ने घर से जाने का कारण खराब रिपोर्ट कार्ड बताया।

लापता किशोर बरामद

अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के शक्ति बिहार कालोनी से लापता किशोर रोडवेज बस अड्डे से बरामद हो गया। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण करवाया है और बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर परिवार के हवाले किया है। शुक्रवार को रिपोर्ट कार्ड लेने निकला कैंट थाना क्षेत्र के शक्ति बिहार कालोनी का रहने वाला 14 वर्षीय किशोर अथर्व मौर्य उर्फ़ आदित्य रिपोर्ट कार्ड और मोबाइल अपने घर पर रख दूसरी पहर लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग न मिलने पर उसके पिता विजय मौर्य पुत्र रामदयाल ने गुमशुदगी पुलिस में दर्ज कराई थी। किशोर ने रिपोर्ट कार्ड अच्छा न होने के कारण स्वेच्छा से घर से जाने की बात बताई है।

कैंट थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि किशोर मिल गया। परिवार के हवाले किया गया है।----------

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।