दो हजार करोड़ से अधिक धनराशि तीन अलग-अलग बैंकों में फिक्स डिपाजिट
Ayodhya News - राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने 15 जनवरी से 27 फरवरी 2021 तक देशव्यापी निधि समर्पण अभियान चलाया, जिसमें 28 सौ करोड़ रुपये का समर्पण किया गया। इस धनराशि का एक भाग तीन बैंकों...

अयोध्या,संवाददाता। राम मंदिर निर्माण को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी 2021 से 27 फरवरी 2021 के बीच करीब 42 दिनों तक चलाए देशव्यापी निधि समर्पण अभियान में कुल 28 सौ करोड़ की धनराशि का समर्पण राम भक्तों की ओर से किया गया। यह आंकड़ा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बोर्ड आफ ट्रस्टीज द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में प्रस्तुत किया गया। यही रिपोर्ट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने आयकर रिटर्न में भी दाखिल किया गया है। फिलहाल इस आय के सापेक्ष तीन अलग-अलग बैंकों में दो हजार करोड़ की धनराशि को सावधि जमा खाते में फिक्स डिपाजिट के रूप में सुरक्षित कर दिया गया है।
इस जमा राशि पर बैंकों से प्राप्त ब्याज का आकस्मिक स्थिति में उपयोग किया गया। अन्यथा सामान्य तौर पर सभी खर्च प्रतिदिन रामलला के चढ़ावे की धनराशि से ही हो रहा है। फिलहाल तीनों बैंकों को मिला कर 2089.57 करोड़ सावधि खाते में जमा है। तीर्थ क्षेत्र को वित्तीय वर्ष 2025-26 में दो करोड़ का अतिरिक्त ब्याज मिला:यह आंकड़ा बीते नौ सितम्बर 2025 को मणिराम छावनी में हुई तीर्थ क्षेत्र की कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्तुत आय-व्यय के लेखा-जोखा का है। इस विवरण जानकारी दी गई कि 31 अगस्त 2025 तक सम्बन्धित धनराशि खाते में उपलब्ध है। बताया गया कि इसके क्रम में पंजाब नेशनल बैंक में ब्याज सहित कुल धनराशि करीब छह सौ करोड़ व बैंक आफ बड़ौदा में तीन सौ करोड़ एवं भारतीय स्टेट बैंक की अयोध्या शाखा में 1050 करोड़ फिक्स डिपाजिट है। उधर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से सदस्यों को जानकारी दी गई है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के चालू वर्ष में दो करोड़ का अतिरिक्त ब्याज प्राप्त हुआ है। इसके पहले एक अगस्त 2025 से 31 अगस्त 2025 के बीच ट्रस्ट को 80 लाख की अतिरिक्त आय भी हुई है। डोनेशन व चढ़ावे की राशि को मिला कर अगस्त माह में हुई करीब 105 करोड़ की आय:श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टीज की बैठक में प्रस्तुत लेखा-जोखा के मुताबिक अगस्त माह में अलग-अलग मदों से कुल करीब 105 करोड़ की आय हुई है। इसके विवरण में जानकारी दी गई है कि काउंटर पर प्राप्त दान से 6.20 करोड़, दान पात्र से 20.86 करोड़, आनलाइन ट्रांसफर के जरिए 3.79 करोड़, एफसीआरए यानि विदेशी मुद्रा 6.37 करोड़ को मिला कर 31.22 करोड़ की आमदनी हुई। इसके अलावा 73. 74 करोड़ की धनराशि ब्याज से प्राप्त हुई। इस तरह कुल मिलाकर 104.96 करोड़ की आमदनी दर्शाई गई है। इसके सापेक्ष कैपिटल व रेवेन्यू खर्च कुल मिलाकर 78.55 करोड़ हुआ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




