खड़ी ट्रक में घुसी जनरथ दो की मौत, 16 घायल
Ayodhya News - अयोध्या में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें लखनऊ से गोरखपुर जा रही बस रौनाही थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 16 यात्री घायल हुए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है और हादसे की जांच शुरू की गई है।

अयोध्या, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद में सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से गोरखपुर जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस रौनाही थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे के वक्त बस में सवार अधिकांश यात्री सो रहे थे, जिससे अचानक चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।
घायलों की स्थिति
घायलों में से आठ लोगों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि बाकी आठ घायलों का इलाज अभी चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
हादसे का कारण
प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि रात 2 बजे ड्राइवर को झपकी लगने से सड़क किनारे खड़े ट्रक से बस की तेज रफ्तार में टक्कर होने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। मरने वालों में मो साबिर (31) पुत्र बकसुल्लाह निवासी अहिरौली कुशीनगर एवं
सुरेश कुमार (45) पुत्र धनेश्वर निवासी गोमती नगर लखनऊ शामिल हैं।
प्रश्नोत्तरी
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


