Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsMahesh Yogi Faces Controversy Over Allegations Against Senior Priest in Hanumangarhi
बसंतिया पट्टी महंत पर लगे आरोपों से हनुमानगढ़ी अखाड़े के पंच खफा

बसंतिया पट्टी महंत पर लगे आरोपों से हनुमानगढ़ी अखाड़े के पंच खफा

संक्षेप:

Ayodhya News - महेश योगी, जिन्होंने योग और चित्रकला में कई विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं, ने हनुमानगढ़ी के महंत रामचंद्रन दास पर आरोप लगाया कि उन्होंने पुजारपना का हक छीन लिया है। इस पर हनुमानगढ़ी अखाड़ा उनके खिलाफ लामबंद हो गया है और कड़ी चेतावनी दी है कि किसी बाहरी व्यक्ति को अखाड़े की व्यवस्था को चुनौती नहीं देने दी जाएगी।

Dec 22, 2025 10:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

अयोध्या, संवाददाता। योग व चित्रकला/मूर्ति कला के विभिन्न आयामों में अलग-अलग करीब शताधिक वर्ल्ड रिकार्ड नाम अपने नाम दर्ज करा चुके महेश योगी विवादों में घिर गये है। पिछले दिनों उन्होंने हनुमानगढ़ी की बसंतिया पट्टी के वयोवृद्ध महंत रामचंद्रन दास पर पुजारपना का हक मारने व सीधा बंद रखने का आरोप लगाया था। उनके इस आरोप के खिलाफ पूरा हनुमानगढ़ी अखाड़ा बसंतिया पट्टी महंत रामचंद्रन दास के पक्ष में लामबंद हो गया है। चारों पट्टी के नागा संतों ने सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पलटवार करते हुए महेश योगी को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा है कि किसी बाहरी व्यक्ति को अखाड़े की व्यवस्था को चुनौती देने का अधिकार नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह वयोवृद्ध महंत और हनुमानगढ़ी को बदनाम करने की साज़िश है। इसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। सागरिया पट्टी महंत ज्ञान दास महाराज के उत्तराधिकारी एवं संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास ने हनुमानगढ़ी परिसर स्थित अपने आश्रम में कहा कि उनका हनुमानगढ़ी से कोई संबंध नहीं है। वह केवल एक किरायेदार के रूप में यहां रह रहा है। किराए का भुगतान न करना पड़े, इसलिए झूठे तथ्यों का सहारा लेकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में इस तरह का कोई भी अनर्गल बयान दिया गया तो महेश योगी को हनुमानगढ़ी से बाहर कर दिया जाएगा। गद्दीनशीन के उत्तराधिकारी व हनुमत संस्कृत महाविद्यालय प्राचार्य महंत डॉ. महेश दास ने कहा कि महंत रामचरन दास ने अपना संपूर्ण जीवन हनुमानजी की सेवा और व्यवस्था में समर्पित कर दिया है। ऐसे संत पर आरोप लगाना अत्यंत निंदनीय है। निर्वाणी अनी के महासचिव महंत नंदराम दास ने भी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि महेश योगी के इस कृत्य पर उसे हनुमानगढ़ी से बाहर किया जाएगा। हरिद्वारी पट्टी के उत्तराधिकारी महंत राजेश दास ने कहा कि महेश योगी बसंतिया पट्टी का सदस्य तक नहीं है और उसका हनुमानगढ़ी से कोई सरोकार नहीं है। इस दौरान बसंतिया पट्टी के सूर्यभान दास, नागा उपेंद्र दास, पहलवान मनीराम दास, नागा अभिषेक दास, नागा जयमंगल दास, पुजारी राजन दास व शिवम श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।