तय समय सीमा के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर

Apr 08, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - अयोध्या में LPG सिलेंडर की किल्लत के कारण उपभोक्ताओं को बुकिंग के लिए 25 से 45 दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है। अधिकारियों के दावों के बावजूद, उपभोक्ता सिलेंडर पाने के लिए एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। होम डिलीवरी की व्यवस्था भी सुचारू नहीं है, जिससे समस्या और बढ़ गई है।

तय समय सीमा के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर

अयोध्या,संवाददाता। सिलेंडर की किल्लत शुरू होने के बाद मौजूदा नियमों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में एलपीजी सिलेंडर की अगली बुकिंग पिछले सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों 45 दिन तय की गई है। सरकार ने यह समय सीमा जमा खोरी रोकने के लिए की है लेकिन उपभोक्ताओं के लिए यह व्यवस्था नई समस्या बन गई है। नियम के मुताबिक गैस बुक कराने के बाद भी उन्हें दस से अधिक दिन से प्रक्रिया को पूरी करने में लग रहे हैं। केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार और जिले तक के अधिकारी एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह पर्याप्त होने की बात कह रहे हैं ।

लेकिन ग्राउंड जीरो पर हालात जिले के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा बताए गए दावे से इतर हैं। 35 दिनों के बाद भी उपभोक्ता गैस पासबुक और खाली सिलेंडर लेकर एजेंसियों में दौड़ लगा रहा है। गैस खत्म होने की सूचना मात्र से ही घर के मुखिया के माथे पर पसीना आ रहा है। क्योंकि बुक कराने से लेकर गोदाम तक जाकर गैस लाने में उसे व्यवस्था से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगभग एक जैसे हालात हैं। रामधाम में रहने वाले आलोक मिश्रा कहते हैं कि आठ मार्च को उन्हें सिलेंडर मिला था नियम के मुतबिक उन्होंने तीन अप्रैल को ऑनलाइन गैस बुक कराई है। अब सात तारीख तक उन्हें एजेंसी ऑफिस में डीएसी नम्बर आने तक इंतजार करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि अब जब भी उन्हें सिलेंडर मिलेगा तब से अगली समय सीमा शुरू होगी। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र कुमारगंज के उपभोक्ता रमेश वर्मा कहते हैं कि 45 दिन पूरे होने के बाद भी एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। यह कुछ उदाहरण हैं जिन्हें खबर का हिस्सा बनाया गया है लेकिन कमोबेश इसी तरह की समस्याओं से आम उपभोक्ता परेशान हैं। एजेंसी संचालकों द्वारा होम डिलेवरी के दावे किए जा रहे हैं लेकिन मार्ग पर एक भी होम डिलेवरी करता हुआ कर्मचारी नही दिखाई देगा। उपभोक्ताओं की जिले के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग है कि वह होम डिलेवरी की व्यवस्था को जल्द सुचारू करें जिससे समस्या का कुछ समाधान दिखाई दे।---

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।