प्रेमी ने तोड़वाया वैवाहिक रिश्ता,किया शारीरिक शोषण

Apr 07, 2026 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - अयोध्या में एक युवती ने प्रेमी सूरज पर धोखा देने और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने बताया कि सूरज ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रेमी ने तोड़वाया वैवाहिक रिश्ता,किया शारीरिक शोषण

अयोध्या संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र में एक प्यार में धोखा दिए जाने और शारीरिक शोषण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का मेडिकल परीक्षण और डीएनए नमूना एकत्र करवा चालान किया है। बताया गया कि तारुन थाना क्षेत्र निवासी एक युवती का कैंट थाना क्षेत्र के मझवा गद्दोपुर में रहने वाले मूल रूप से गोंडा जनपद के करनैलगंज निवासी युवक सूरज से प्रेम प्रसंग हो गया था। पीड़िता का आरोप है कि साथ जीने-मरने और जिंदगी भर रिश्ता निभाने का वादा किया गया और जब बात शादी की आई तो सूरज ने विवाह करने से इंकार कर दिया।

लोकलाज और सामाजिक मर्यादा के तहत परिवार ने उसका विवाह कर दिया। इससे नाराज प्रेमी सूरज उसको मोबाइल पर आपत्तिजनक फोटो भेज परेशान करने लगा। फिर पति को अपने रिश्ते की बात बता दी, जिसके कारण पति से रिश्ता तोड़ लिया और अपने घर से निकाल दिया। वह फिर सूरज के पास आई और शादी करने को कहा तो शादी का झांसा देकर अपने आवास ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। शादी का दबाव बनाने पर उसको मारापीटा और शादी से इंकार कर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है।प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, मारपीट, गाली-गलौच और धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सूराज को गिरफ्तार किया गया है।---

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।