Lions Club Holds Condolence Meeting for Late MLA Acharya Ramdev Vaish लायंस क्लब ने पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि दी, Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsLions Club Holds Condolence Meeting for Late MLA Acharya Ramdev Vaish

लायंस क्लब ने पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि दी

Ayodhya News - रुदौली में लायंस क्लब ने पूर्व विधायक स्व. आचार्य रामदेव वैश्य के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया। डॉ. निहाल रजा ने उन्हें ईमानदारी और सादगी का प्रतीक बताया। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याWed, 10 Sep 2025 12:17 AM
share Share
Follow Us on
लायंस क्लब ने पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि दी

रुदौली। लायंस क्लब की ओर से पूर्व विधायक स्व. आचार्य रामदेव वैश्य के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। संचालन सतीन्द्र प्रकाश शास्त्री ने किया। इस मौके पर डॉ. निहाल रजा ने कहा कि आचार्य रामदेव वैश्य राजनीति में ईमानदारी और सादगी के प्रतीक थे। उन्होंने सदैव जनहित को प्राथमिकता दी। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि आचार्य रामदेव वैश्य जनप्रतिनिधि से बढ़कर समाजसेवक थे। शोकसभा में पूर्व चेयरमैन इरफान खां, अतीक खां, अली मियां, राजेश वैश्य, नीरज द्विवेदी, शाह आमिर तबरेज, राकेश बंसल, मुजीब रुदौलवी, रघुकुल अग्रवाल, ओपी शर्मा, राजेश मिश्र, शाहिद सिद्दीकी, आशीर्वाद गुप्त ने शोक संवेदना व्यक्त की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।