आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति क्षतिग्रस्त

हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

सोहावल के ग्राम पंचायत करेरू में आकाशीय बिजली गिरने से मां दुर्गा की मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई। आंधी-बारिश के दौरान मंदिर में बिजली गिरने से मूर्ति के हाथ और चेहरे को नुकसान पहुँचा। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना के बाद मंदिर में आग बुझाने में मदद की। पूर्व प्रधान रामतेज यादव ने इसकी जानकारी दी।

आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति क्षतिग्रस्त

सोहावल, संवाददाता। रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करेरू मजरे बड़ा मिझौड़ में आकाशीय बिजली गिर गई। जिसके चलते मंदिर में दशकों पहले स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद आस -पास के बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आवागमन लगा रहा। बड़ा मिझौड़ा में मां दुर्गा की अष्टभुजी मूर्ति स्थापित की गई थी। जहां गांव के लोग नियमित पूजा पाठ करने जाते है। गुरुवार को भोर करीब साढ़े चार बजे आंधी - पानी के दौरान मंदिर में लगी लोहे खिड़की पर आकाशीय बिजली टकराई और मंदिर के अंदर प्रवेश कर कई। बिजली के संपर्क में आने से दुर्गा प्रतिमा में लगे आठ हाथ में दो हाथ की उंगलियां टूट गई।

एक हाथ नीचे से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि ऊपर को उठा हाथ से टकराकर बिजली दीवार से जा टकराई और दीवाल में भी छेद हो गया। बिजली गिरते ही मां दुर्गा को पहनाई गई चुनरी वस्त्र भी आग लग गई तथा दुर्गा की मूर्ति का चेहरा भी झुलस गया । यहां तक की दुर्गा माता की सवारी शेर का पैर भी क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि मंदिर के अंदर गणेश - लक्ष्मी जैसे छोटे-छोटे विग्रह स्थापित थे। वह भी टूट कर फर्श पर बिखर गए। टाइल लगी फर्श भी चटक गई। घटना के बाद चारों तरफ सनसनी से फैल गई। पूर्व प्रधान रामतेज यादव ने बताया कि वह आंधी पानी के दौरान जाग रहे थे। आसमान से अचानक तेज प्रकाश जलता हुआ आया और मंदिर की खिड़की से टकराया। देखते ही देखते मंदिर के अंदर बहुत तेज प्रकाश फैल गया और आग लग गई। मौके पर पहुंचकर मां की चुनरी में लगी आग को बुझाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।