रिश्वत लेते पकड़ा गया लेखपाल, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के बीच रुदौली तहसील में तैनात एक लेखपाल को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम द्वारा ग

रिश्वत लेते पकड़ा गया लेखपाल, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

रुदौली, अयोध्या, संवाददाता । प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के बीच रुदौली तहसील में तैनात एक लेखपाल को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार किए जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा आम हो गई। गिरफ्तार लेखपाल की पहचान दीप चंद्र यादव के रूप में हुई है।जिसकी शिकायत भाजपा के शुजागंज मंडल मंत्री व सिठौली गांव निवासी देवीप्रसाद लोधी ने की थी।पीड़ित का आरोप है कि जमीन से संबंधित एक कार्य को लेकर वह लंबे समय से तहसील के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उनका कार्य नहीं किया जा रहा था।

आरोप है कि कार्य कराने के बदले लगातार धनराशि की मांग की जा रही थी।कथित रिश्वत मांगने से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। बताया जाता है कि तय योजना के तहत लेखपाल को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। इसके बाद टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब शिकायतकर्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने पोस्ट में दावा किया कि रौनाही थाना क्षेत्र की सूचित्तागंज चौकी में आरोपी लेखपाल और वह स्वयं मौजूद हैं, जबकि चौकी के बाहर आरोपी के करीबी और अन्य लोग खड़े हैं। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की है।घटना के बाद तहसील परिसर में कर्मचारियों और फरियादियों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है।जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।इस बावत एसडीएम संतोष कुमार से कई बार जानकारी करने का प्रयास किया गया,लेकिन उनका मोबाइल नही उठ सका।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।