हत्या के विरोध में रुदौली के अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस
Ayodhya News - रुदौली में तीन अधिवक्ताओं की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला। बार एसोसिएशन में शोक सभा के बाद जुलूस निकाला गया। अधिवक्ताओं ने प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, हत्यारों की गिरफ्तारी और मृतकों के परिजनों को मुआवजे की मांग की। मांग पत्र तहसीलदार को सौंपा गया।

रुदौली। प्रदेश में तीन अधिवक्ताओं की बीते दिनों हत्या को लेकर तहसील रुदौली के अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। सोमवार को बार एसोसिएशन सभागार में शोक सभा आयोजन किया गया। शोक सभा के उपरांत अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला। अधिवक्ताओं का जुलूस बार भवन से उपनिबंधक कार्यालय,भेलसर चौराहा, होते हुए तहसील पहुंचा। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने,अधिवक्ताओं के हत्यारों की गिरफ्तारी करने, मृत अधिवक्ताओं के परिजनों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने, अधिवक्ताओं को सुरक्षा दिए जाने का राज्यपाल को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र बार अध्यक्ष चौधरी अजीमुद्दीन ने तहसीलदार रुदौली विजय गुप्ता सौंपा। इस अवसर पर महामंत्री अमर सिंह यादव, उपाध्यक्ष राम मनोरथ वर्मा, कोषाध्यक्ष बालेंद्र सिंह, नुरुल्लाह,अब्दुल जब्बार, प्रमोद द्विवेदी,कुलभूषण यादव,अब्दुल्ला हई खान, मोहम्मद फहीम वेद तिवारी,साहब शरण वर्मा,अनिल मिश्र, हरि नारायण यादव, मोहम्मद आमिर खान, राम भोला तिवारी, फजल अंसारी,रमेश सिंह,रियाज अंसारी सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


