जमीन विवाद में पति पत्नी की पिटाई,केसदर्ज

हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

तारुन थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरांव में जमीन विवाद के चलते मारपीट का मामला सामने आया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि विपक्षी गण ने शौचालय निर्माण के लिए गड्ढा खोदने पर गाली-गलौज की और उनकी पिटाई कर दी। मामले की जांच के लिए पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

जमीन विवाद में पति पत्नी की पिटाई,केसदर्ज

तारुन। तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बरांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि विवादित जमीन पर विपक्षी गण दिलशाद, नाजिया साकिया व शाहिद शौचालय निर्माण के लिए गड्ढा खोद रहै थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और उनकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति नौसाद को भी मारापीटा जिससे उन्हें चोटें आईं। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।