चार केन्द्रों पर आज से होंगी आईसीएससी 10वीं की परीक्षाएं
Ayodhya News - अयोध्या में काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएसई) की 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षा दो केन्द्रों एचसीजे अकादमी और परमा अकादमी में आयोजित की जा रही है, जिसमें 46 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। ये परीक्षाएं 12 फरवरी से 30 मार्च तक चलेंगी।

अयोध्या। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएसई) से संचालित 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं जनपद अयोध्या के दो केन्द्रों पर आयोजित हो रही हैं। जनपद के एचसीजे अकादमी और परमा अकादमी में आयोजित हो रही इस परीक्षा में 46 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। 12 फरवरी से चल रही आईएसई की परीक्षा में एचसीजे अकादमी में 15 और परमा अकादमी में कुल 31 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षाएं आगामी 30 मार्च तक समाप्त होंगी। परीक्षा कोआर्डीनेटर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि आईसीएससी 10वीं की परीक्षाएं चार केन्द्रों एचसीजे, लिटिल फ्लावर, देवास और परमा अकादमी में होंगी।
एचसीजे अकादमी में कुल 58 बच्चे आईसीएससी की परीक्षा में पंजीकृत हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


