सेठ आनंदराम जयपुरिया विद्यालय में हुई इन्विक्टस 2024 वार्षिक खेल प्रतिस्पर्धा
Ayodhya News - अयोध्या के सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में पहली वार्षिक खेल प्रतियोगिता 'इन्विक्टस 2024' का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने किया। 200...

अयोध्या। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल अयोध्या में इन्विक्टस 2024 नामक पहली वार्षिक खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका शीर्षक था अनलीश द चौंपियंस। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने फीता काटकर उदघाटन किया। कक्षा एक से सात तक के 200 विद्यार्थियों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो और बास्केटबॉल जैसे टीम खेलों में भाग लिया। विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पदक दिए गए। स्कूल के सलाहकार डॉ. संजय शुक्ला और अध्यक्ष सुचित्रा शुक्ला ने विजेताओं को बधाई दी। इस मौके पर सीओ इंटेलिजेंस अनिरुद्ध सिंह और गन्ना समिति मसोधा के अध्यक्ष संतोष सिंह और जयपुरिया स्कूल समूह के सुमित द्विवेदी की उपस्थिति रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।