
विदेशी रामलीला दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र रही
संक्षेप: Ayodhya News - दीपोत्सव 2025 के मौके पर अयोध्या में विदेशी कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया। रूस, थाईलैंड, इंडोनेशिया, नेपाल और श्रीलंका के 75 कलाकारों ने विभिन्न प्रसंगों को प्रस्तुत किया। दर्शकों ने राम के जीवन के...
अयोध्या, संवाददाता। दीपोत्सव- 2025 पर रामनगरी में विदेशी कलाकारों की रामलीला मंचन में विभिन्न प्रस्तुति दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र रही। रविवार को नवें दीपोत्सव पर रामकथा पार्क में अभूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय रामलीला में रूस, थाईलैंड, इंडोनेशिया, नेपाल और श्रीलंका के 75 कलाकारों ने विभिन्न राज्यों की प्रसिद्व रामलीला का मंचन किया। रामलीला का देश-विदेश के श्रद्वालुओं ने आनंद उठाया। रविवार को दीपोत्सव का विश्व रिकार्ड बनने के बाद रामकथ पार्क में विदेशी कलाकारों ने रामलीला के विभिन्न प्रसंगों को मंचन किया। नेपाल के कलाकारों ने लक्ष्मण पर शक्ति प्रदर्शन की प्रस्तुति की। नेपाल की रामलीला मुख्य रूप से मां सीता पर केंद्रित होती रही।

इंडोनेशिया के कलाकारों ने लंका दहन और प्रभु श्रीराम की अयोध्या वापसी का मंचन को अद्भुत ढंग से प्रस्तुत किया। यह प्रस्तुति दर्शकों को राम के जीवन के महत्वपूर्ण मोड़ का अनुभव कराती रही। रूस के कलाकार ने स्वयंवर की महिमा का अद्भुत मंचन किया और स्वयंवर का दृश्य प्रस्तुत किया। उनके मंचन में रूस की पारंपरिक रंगमंच की तकनीक और भारतीय कथा का अनूठा मिश्रण दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों को राम और सीता के दिव्य मिलन की अनुभूति का एहसास कलाकारों ने कराया। थाईलैंड के कलाकारों ने रामलीला में शूर्पणखा और राम-लखन संघर्ष, मारीच से संघर्ष और राम-रावण युद्ध का मंचन किया। युद्ध के माध्यम से राम और रावण के बीच धर्म और अधर्म की कहानी दर्शकों के सामने प्रस्तुत की गई। थाईलैंड के कलाकारों की पारंपरिक नृत्य-नाट्य शैली इस प्रस्तुति को और भी जीवंत किया। श्रीलंका के कलाकारों ने रावणेश्वरा मंचन के तहत रामेश्वर की भूमि पर रावणेश्वरा का दृश्य प्रस्तुत किया। संस्कृति विभाग की अपर निदेशक डॉ. संस्कृ़ति धवन ने बताया कि पांच देशों के कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया। प्रत्येक टीम में 15- 15 विदेशी कलाकार शामिल रहे। ---

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




