Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsInmate Dies During Treatment at District Hospital Accused of Robbery and Murder
अयोध्या-जिला कारगार में निरुद्ध लखनऊ निवासी बंदी की मौत

अयोध्या-जिला कारगार में निरुद्ध लखनऊ निवासी बंदी की मौत

संक्षेप:

Ayodhya News - अयोध्या में एक विचाराधीन बंदी की शुक्रवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 65 वर्षीय सुनील सिंह डकैती, हत्या और धोखाधड़ी के मामलों में आरोपी था। उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई थी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शनिवार को वीडियोग्राफी के साथ की जाएगी।

Nov 28, 2025 11:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

अयोध्या संवाददाता। जिला कारागार में निरुद्ध एक विचाराधीन बंदी की शुक्रवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में 22 वर्ष हुए डकैती, हत्या और धोखाधड़ी के मामले का आरोपी था। मजिस्ट्रेट ने शव का पंचनामा भरवाया है। शनिवार को वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया गया कि जिला कारागार के बंदी रक्षक राजकुमार यादव और मनोज कुमार एंबुलेंस से लेकर एक विचाराधीन बंदी सुनील सिंह (65) पुत्र कृष्ण मोहन सिंह निवासी विनयखंड थाना गोमतीनगर जिला लखनऊ हाल पता रज्जाकपुर थाना सफीपुर जिला उन्नाव को लेकर शुक्रवार की सुबह 6.15 बजे जिला अस्पताल पहुंचे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जेल में अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई थी। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने परीक्षण के बाद बंदी की हालत गंभीर देख उसको उपचार के लिए भर्ती कर लिया। उपचार के दौरान उसकी 15 मिनट बाद साढ़े छह बजे मौत हो गई। इसके बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी भेजवा दिया और मामले की जानकारी जिला कारागार प्रशासन तथा नगर कोतवाली पुलिस को दी। मृतक अयोध्या कोतवाली से डकैती,हत्या,धोखाधड़ी और गैंगेस्टर एक्ट का आरोपी था। गत वर्ष उसके खिलाफ लखनऊ के गोमतीनगर थाने से जुड़े बलवा और जानलेवा हमले का वारंट हस्तगत कराया गया था। नगर कोतवाल अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि परिजन के आने के बाद मजिस्ट्रेट ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कराई है। परिवार की इच्छा के मुताबिक शनिवार को वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया जाएगा। एसएसपी जेल ने भेजा पत्र:विचाराधीन बंदी की मौत को लेकर कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक ने जिला मजिस्ट्रेट समेत अन्य को पत्र भेज बंदी के निधन की जानकारी दी और शव के पंचनामा के लिए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति और वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया। पत्र में कहा गया है कि जेल में बंदी की 5.57 बजे अचानक हालत बिगड़ गई।