जिला अस्पताल में बढ़े दाद व खुजली के रोगी
Ayodhya News - अयोध्या के जिला अस्पताल में दाद और खुजली जैसी त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि बदलते मौसम और साफ-सफाई में लापरवाही के कारण ये रोग फैल रहे हैं। प्रतिदिन लगभग 100 मरीज अस्पताल की त्वचा रोग ओपीडी में पहुंचते हैं, जिनमें से आधे दाद और खुजली से पीड़ित होते हैं।

अयोध्या, संवाददाता। जिला अस्पताल में इन दिनों दाद और खुजली जैसी त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पताल की त्वचा रोग ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार बदलते मौसम, बढ़ती गर्मी और साफ-सफाई में लापरवाही के कारण ऐसे रोग फैल रहे हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 100 मरीज त्वचा रोग की ओपीडी में पहुंचते हैं, जिनमें लगभग 50 मरीज दाद और खुजली की समस्या से पीड़ित होते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हैं।
कई मामलों में संक्रमण परिवार के अन्य सदस्यों में भी फैल जाता है।अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. मो अकरम के अनुसार दाद एक संक्रमण है, जो त्वचा पर लाल चकत्ते और तेज खुजली के रूप में दिखाई देता है। समय पर इलाज न होने पर यह शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है। कई लोग शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं या बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयों का उपयोग करने लगते हैं, जिससे समस्या और बढ़ जाती है।उन्होंने बताया कि इन दिनों मौसम में परिवर्तन होने से संक्रमण फैल रहा है। खासकर ऐसे लोग जो लंबे समय तक गीले या कपड़े पहनते हैं, उन्हें दाद और खुजली की समस्या होने की संभावना ज्यादा रहती है। रोजाना स्नान करना, साफ और सूखे कपड़े पहनना तथा शरीर को अधिक देर तक गीला न रखना बेहद जरूरी है। व्यक्तिगत वस्तुओं जैसे तौलिया या कपड़ों को किसी दूसरे के साथ साझा नहीं करना चाहिए।त्वचा पर लाल चक्कते दिखने पर ले परामर्श- विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि यदि त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली या जलन जैसी समस्या दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें और स्वयं दवा लेने से बचें। समय पर सही उपचार लेने से इस तरह के संक्रमण को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। थोड़ी सी सावधानी और स्वच्छता का ध्यान रखकर दाद और खुजली जैसी समस्याओं से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


