Ayodhya News: अयोध्या 24

हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

Ayodhya News: सड़क पर पड़ी हाईटेंशन केबल दे रही हादसे को दावत- तहसील व रजिस्ट्री कार्यालय जाने वाले मार्ग पर रोजाना हजारों लोगों का रहता है आवागमन- शिकायत के बावजूद अब तक नहीं हटाई गई केबलफोटो-16 सोहावल चौराहे पर...

Ayodhya News:  अयोध्या 24

Ayodhya News: सड़क पर पड़ी हाईटेंशन केबल दे रही हादसे को दावत - तहसील व रजिस्ट्री कार्यालय जाने वाले मार्ग पर रोजाना हजारों लोगों का रहता है आवागमन

ये भी पढ़ें:Ayodhya News: अयोध्या 23

- शिकायत के बावजूद अब तक नहीं हटाई गई केबल

फोटो-16 सोहावल चौराहे पर पड़ी क्षतिग्रस्त केबल

सोहावल, संवाददाता।

स्थानीय समस्याएँ

सोहावल चौराहे पर ओवरब्रिज से ढेमवा घाट की ओर जाने वाली सड़क पर विद्युत विभाग की लापरवाही राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। चौराहे के पास विद्युत पोल से निकली हाईटेंशन लाइन की मोटी केबल काफी दिनों से सड़क किनारे जमीन पर पड़ी है। केबल क्षतिग्रस्त भी हो चुकी है, जिससे किसी भी समय गंभीर हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय माँगें

चौराहे के समीप ही तहसील, रजिस्ट्री कार्यालय और विद्युत पावर हाउस स्थित हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों का भी आवागमन होता है। इसके बावजूद सड़क पर पड़ी केबल को हटाने की दिशा में अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

सड़क पर केबल पड़े होने से आवागमन प्रभावित होने के साथ ही उसके आसपास कूड़ा और गंदगी का भी अंबार लगा है। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग और तहसील प्रशासन से केबल को तत्काल हटवाने और स्थल की सफाई कराने की मांग की है। अवर अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। जल्द ही केबल को जमीन से हटवाने की व्यवस्था कराई जाएगी।

सरकारी बैठक की कमी

----

सरकारी बैठक न होने से कई कार्य अधूरे होने का आरोप

अयोध्या। केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के पदाधिकारियों का आरोप है कि रामलीला व दुर्गा पूजा महोत्सव को प्रारम्भ होने में कुछ दिन बचे है। सरकारी बैठक न होने की वजह से कई काम अभी अधूरे है। विद्युत तारों की कसाई व उंचा करने का कार्य होना शेष है। बड़े नालों की सिल्ट निकालकर के उनके पानी के ठहराव को समाप्त करने का कार्य भी नही हुआ है। केंद्रीय समिति के प्रवक्ता केशव बिगुलर के अनुसार नाराजगी जताने वाले विभाग प्रमुखों में प्रमुख रूप से गगन जायसवाल संयोजक, राजेश गौड़, तारकेश्वर शर्मा व जोनल प्रमुख अतुल सिंह, अखिलेश पाठक, बजरंगी साहू ,चंदन गुप्ता, दीपक गौतम, अमित कनौजिया, पवन कुमार निषाद, विशाल गुप्ता वासू व तरुण कुमार गुप्ता प्रमुख रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦सोहावल चौराहे पर हाईटेंशन केबल की स्थिति क्या है?−
सोहावल चौराहे पर हाईटेंशन केबल सड़क पर पड़ी है, जिससे मार्ग पर चलने वालों के लिए खतरा बढ़ गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअयोध्याAyodhya News: अयोध्या 24