कृषि विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक जन भवन में हुई

Apr 07, 2026 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - अयोध्या, संवाददाता। प्रदेश की राज्यपाल व राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल कीकृषि विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक जन भवन में हुई

कृषि विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक जन भवन में हुई

अयोध्या, संवाददाता। प्रदेश की राज्यपाल व राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में मंगलवार को लखनऊ के जनभवन में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या एवं सम्बन्धित कृषि विज्ञान केंद्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में कृषि विश्वविद्यालय के अधिकारीगण,प्राध्यापकगण एवं कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़े अधिकारियों द्वारा प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। प्रस्तुतियों के दौरान शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक रिक्त पदों की स्थिति, नामांकन प्रक्रिया, विभिन्न संस्थाओं के साथ किए गए एमओयू, अकादमिक अनुसंधान, तकनीकी विकास, कृषि क्षेत्र में नवाचार, भावी योजनाएं तथा कृषि में अधिकतम तकनीकी उन्नयन के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके अतिरिक्त, आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग, किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने तथा कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी गई। बैठक में कृषि क्षेत्र को और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न सुझाव एवं आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। बैठक में राज्यपाल ने विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे शोध कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान फल, सब्जी एवं फसलों की उन्नत खेती, मत्स्य पालन, हर्बल उत्पाद, विभिन्न विकसित फसल प्रजातियों, उनके उत्पादन, बाजार एवं विपणन से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही यह भी जाना गया कि कृषि क्षेत्र में किसानों के हित में किस प्रकार की अद्यतन तकनीकों का विकास किया गया है तथा प्रदेश के किन-किन जनपदों में किसान उनसे लाभान्वित हो रहे हैं।राज्यपाल ने कृषि साधनों एवं उपकरणों के निर्माण, उनके प्रसार तथा किसानों तक उनकी पहुंच के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक किसान को कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय एवं संस्थानों के विद्यार्थियों को कृषि उत्पादों के विपणन से जोड़ा जाए तथा कृषि तकनीक में नवाचार को प्रोत्साहित किया जाए। इस क्रम में उन्होंने गुजरात के अपने अनुभव साझा करते हुए अनेक उदाहरण प्रस्तुत किए।राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए। फसल अवशेष प्रबंधन के संदर्भ में उन्होंने विशेष जागरूकता अभियान चलाने तथा वैकल्पिक व्यवस्थाएं विकसित करने पर बल दिया। उर्वरकों की बढ़ती खपत पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने तकनीकी नवाचार व ऑर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने गोबर से डीएपी तैयार किए जाने के उदाहरण का उल्लेख करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में नवाचार के माध्यम से अपार संभावनाएं विकसित की जा सकती हैं। पशुधन स्वास्थ्य पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि इससे दुग्ध उत्पादन में वृद्धि संभव है। इस संदर्भ में उन्होंने गुजरात के बनासकांठा स्थित अमूल डेयरी का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां प्रतिदिन सैकड़ों गांवों से गोबर एकत्रित कर उससे उर्वरक एवं गैस का उत्पादन किया जाता है तथा महिलाओं द्वारा इससे आय सृजन भी किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को बनासकाठा का अध्ययन दौरा करने का सुझाव दिया। राज्यपाल ने कृषि क्षेत्र में मिलेट्स को बढ़ावा देने पर बल देते हुए कहा कि गांवों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं गर्भवती महिलाओं को मिलेट आधारित व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर उन्हें मिलेट से निर्मित उत्पाद तथा कृषि उत्पाद (खरबूजा एवं बेल) भेंट किए गए। बैठक में विश्वविद्यालय एवं संस्थाओं द्वारा अनेक बैंकों में संचालित खातों को समेकित कर एक या दो खातों तक सीमित करने के निर्देश भी दिए गए।आरक्षित वर्गों की रिक्त सीटों पर चिंता व्यक्त कीआरक्षित वर्गों की रिक्त सीटों पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कट-ऑफ में आवश्यकतानुसार संशोधन कर उन्हें भरने का सुझाव दिया। विश्वविद्यालय में शोध कार्यों को और अधिक परिणामोन्मुख बनाने, प्रयोगशालाओं को सुदृढ़ करने तथा उपयोगी पाठ्यक्रम संचालित करने पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने घरों की कृषि भूमि पर ऑर्गेनिक फार्मिंग अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा …

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।