कालेराम व विश्व विराट मंदिर सजी फूल बंगले की भव्य झांकी
Ayodhya News - अयोध्या के कालेराम मंदिर में गंगा दशहरा के अवसर पर पारंपरिक ग्रीष्म कालीन उत्सव मनाया गया। इस दौरान भगवान के फूल बंगले की भव्य झांकी सजाई गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलाकारों ने मधुर भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। महंतों ने अतिथियों का स्वागत किया।

अयोध्या। महाराष्ट्रीयन परम्परा के कालेराम मंदिर में गंगा दशहरा के पर्व पर परम्परागत रूप से ग्रीष्म कालीन उत्सव मनाया गया। इस मौके पर विराजमान भगवान के फूल बंगले की भव्य झांकी सजाई गई। सायंकाल आयोजित इस झांकी के अनावरण के दौरान भगवान की आरती उतारी गयी। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शास्त्रीय परम्परा के गायकों ने अपने मधुर भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर के व्यवस्थापक राघवेन्द्र देशपांडे व गोपाल राव देशपांडे ने कलाकारों के साथ अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान कलाकार -कुमारी अनन्या पांडे, अलंकृता पांडे कुशल उपाध्याय, राघवेंद्र शरण, रामनंदन दास, विष्णु शरण, राजकुमार दास, सियालाडली शरण ने अलग-अलग प्रस्तुति दी।इसी
तरह से वासुदेव घाट स्थित विश्व विराट विजय राघव मंदिर में भी भगवान के विराट स्वरूप की फूल बंगले की झांकी सजाई गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अतिथियों व कलाकारों का स्वागत महंत नरसिंह दास व महावीर दास ने किया। उधर बावन मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण ने बताया कि मंदिर फूल बंगले की झांकी 11 जून को सजाई जाएगी।-----------
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


