महबूबगंज उप डाकघर में 30 लाख का गबन, उप डाकपाल समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

Apr 06, 2026 03:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - अयोध्या जिले के महबूबगंज उप डाकघर में 30 लाख रुपये के गबन के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक ही परिवार के तीन लोगों को फर्जी तरीके से मृत दिख

महबूबगंज उप डाकघर में 30 लाख का गबन, उप डाकपाल समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के महबूबगंज उप डाकघर में 30 लाख रुपये के गबन के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस प्रकरण में उप डाकपाल शिवांशु श्रीवास्तव,उनकी पत्नी आयुषी श्रीवास्तव और सिपाही अजय यादव को आरोपी बनाया गया है। प्रधान डाकघर के डाक अधीक्षक की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि एक ही परिवार के तीन लोगों को फर्जी तरीके से मृत दिखाकर उनके खातों को बंद कर दिया गया। पीड़ित मोहम्मद सगीर खान, उनके बेटे शमशेर खान और पत्नी कैसर जहां ने 11 जनवरी 2025 को 30 लाख रुपये के किसान विकास पत्र खरीदे थे।

आरोप के अनुसार, उप डाकपाल ने तीनों खातों को मृत दिखाकर बंद कर दिया और पूरी राशि नामिनी मुमताज जहां के खाते में स्थानांतरित कर दी।इसके बाद 13 मई को मुमताज जहां की जानकारी के बिना 15 लाख रुपये निकाल लिए गए। जांच में यह सामने आया कि उसी दिन सिपाही अजय यादव के खाते में 15 लाख रुपये जमा हुए। इस लेनदेन ने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया और जांच एजेंसियों का ध्यान इस ओर गया।जांच के दौरान यह भी पता चला कि अजय यादव और शिवांशु श्रीवास्तव के बीच करीबी संबंध थे। साथ ही कुछ रकम आयुषी श्रीवास्तव के खाते में भी ट्रांसफर किए जाने की बात सामने आई है, जिससे मामले में साजिश की आशंका और गहरा गई है। गौरतलब है कि इसी मामले में लापरवाही के आरोप में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने थाना प्रभारी शारदेन्दु दूबे और सिपाही अजय यादव को पहले ही निलंबित कर दिया था। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।