फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Apr 05, 2026 11:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - बीकापुर में दो युवकों ने फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर एक दुकान से 21,600 रुपये का सामान चुरा लिया। दुकानदार ने जब मोबाइल में पेमेंट चेक किया, तब आरोपी तेजी से भाग गए। दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपा है और कार्रवाई की मांग की है।

फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बीकापुर, संवाददाता। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र में ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां दो युवक फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर दुकान से हजारों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। तेन्दुआमाफी, सूबेदार का पुरवा निवासी दिलीप कुमार पाण्डेय की माँ शारदा इलेक्ट्रॉनिक नाम से वार्ड नंबर 7 में दुकान है। रविवार की सुबह दो युवक बाइक से उनकी दुकान पर पहुंचे। दोनों ने दुकान से वायरिंग के सात बंडल खरीदे, जिनकी कुल कीमत 21,600 रुपये बताई गई। युवकों ने मोबाइल के माध्यम से भुगतान करने की बात कही और पेमेंट हो जाने का झांसा दिया। जब दुकानदार अपने मोबाइल में पैसा चेक करने लगा, तभी दोनों युवक तेजी से बाइक स्टार्ट कर तार लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई, जिसमें आरोपी युवक सुल्तानपुर की दिशा में जाते दिखाई दिए। उसने सीसीटीवी फुटेज की फोटो भी पुलिस को सौंप दी है व कोतवाली बीकापुर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।----------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।