दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में चार लोग घायल
पटरंगा थाना क्षेत्र के रौजागांव-अलियाबाद संपर्क मार्ग पर बुधवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है। टक्कर में शामिल बाइक्स पर सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हुए।

मवई संवाददाता। पटरंगा थाना क्षेत्र के रौजागांव-अलियाबाद संपर्क मार्ग पर बुधवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसा सीवन बाजिदपुर गांव के समीप हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार पटरंगा थाना क्षेत्र के खुर्दहा गांव निवासी नूर आलम (26) पुत्र अब्दुल अजीज और उनके पिता अब्दुल अजीज (45) पुत्र जियाउल्लाह अलियाबाद से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सीवन बाजिदपुर गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।दूसरी
बाइक पर बाराबंकी जनपद के असंदरा थाना क्षेत्र के बेलया गजकचीपुर गांव निवासी दल बहादुर (30) पुत्र कौशल प्रसाद अपने एक साथी के साथ ससुराल सराय बरई जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों का उपचार जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


