मदरसे के पास लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

अयोध्या के रुदौली कोतवाली क्षेत्र के खैरनपुर में दारुल उलूम मखदूमिया मदरसे के पास शनिवार शाम को आग लग गई। आग के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की। रुदौली फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मदरसे के पास लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

भेलस, अयोध्या। संवाददाता। अयोध्या के रुदौली कोतवाली क्षेत्र के खैरनपुर स्थित दारुल उलूम मखदूमिया मदरसे के बगल में शनिवार की देर शाम को अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर रुदौली फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। वहीं रुदौली कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर शत्रोहन सिंह अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

इसके अलावा भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह भी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे।प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार कूड़े के ढेर में आग अचानक भड़क उठी, जिससे कुछ समय के लिए पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।