मुआवजे की रकम न मिलने से भाकियू भड़की

Nov 17, 2025 11:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

Ayodhya News - अयोध्या में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने तिकुनिया पार्क में पंचायत आयोजित की। किसानों ने बताया कि ग्राम सभा माझा बरहटा की भूमि अधिग्रहण के बाद भी मुआवज़ा नहीं मिला है। प्रशासन द्वारा बार-बार दस्तावेज़ मंगाने से किसान परेशान हैं। पंचायत में जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने बैठक की अध्यक्षता की।

मुआवजे की रकम न मिलने से भाकियू भड़की

अयोध्या, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) द्वारा तहसील सदर के तिकुनिया पार्क में एक महत्वपूर्ण पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में ग्राम सभा माझा बरहटा के किसानों की भूमिअधिग्रहण प्रक्रिया के बाद भी अब तक मुआवज़े की राशि न मिलने तथा अधिकारियों द्वारा किसानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाए जाने जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। किसानों ने बताया कि ग्राम सभा माझा बरहटा की भूमि अधिग्रहित किए जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा मुआवज़े का भुगतान अभी तक नहीं किया गया। संबंधित विभाग किसानों से बार-बार नए दस्तावेज़ मंगाकर उन्हें दौड़ाया जा रहा है, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अधिग्रहण प्रक्रिया के लिए सभी किसानों ने खसरा-खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज़ पहले ही विभाग को जमा कर दिए हैं, इसके बावजूद मामले में कोई प्रगति नहीं हो रही है। पंचायत की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने की तथा संचालन महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती सविता मौर्य ने किया। मांगो को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट वह भूमि अध्याप्त अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया। पंचायत में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। श्यामू यादव, भगवान प्रसाद ,रंजीत नगीना, मौरिया, संजय यादव, झुराई चौधरी, जेपी, किसान रामेश्वर, बबलू ,आनंद आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;