भीषण गर्मी में धड़ाधड़ जल रहे एबीसी और ट्रांसफार्मर

हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

अयोध्या, संवाददाता। 42 के पार पारा पहुंचने के साथ बिजली कटौती आम लोगों को तड़पा भीषण गर्मी में धड़ाधड़ जल रहे एबीसी और ट्रांसफार्मर

भीषण गर्मी में धड़ाधड़ जल रहे एबीसी और ट्रांसफार्मर

अयोध्या, संवाददाता। 42 के पार पारा पहुंचने के साथ बिजली कटौती आम लोगों को तड़पा रही है। भीषण गर्मी में एबी केबल और ट्रांसफार्मर धड़ाधड़ जल रहे हैं। कहीं पोल पर केबल में आग लग रही है और कहीं सड़क तक झूले एबी केबल शार्ट होकर जल रहे हैं। विद्युत उपकरणों के जलने और तारों में आग लगने से गर्मी में लोग कई-कई घंटे बिजली गुल होने के कारण रात और दिन बेचैनी में गुजारने को मजबूर हैं।जनपद में ट्रांसफार्मरों के जलने का भी सिलसिला जारी है। विगत दो दिनों में ही जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में 17 प्रवर्तक फुंकने के मामले सामने आये हैं।

20 अप्रैल तक तो दो से तीन ट्रांसफार्मरों के औसतन जलने की घटनाएं हो रही थीं। लेकिन अब चार से पांच ट्रांसफार्मर रोज जल रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच में 64 ट्रांसफार्मर जलने की घटनाएं हुईं। वहीं 24 और 25 अप्रैल की तारीख में 17 और ट्रांसफार्मर जलने के मामले सामने आये हैं। इनमें सबसे अधिक ट्रांसफार्मर 25केवीए के हैं जो कालोनियों और कस्बों में लगे रहते हैं। इसके अलावा 10केवीए के 16, 16 केवीए के चार, 63 केवीए क्षमता वाले 12 ट्रांसफार्मर विगत 20 दिनों में जल गए।वहीं शहरी क्षेत्र में बिजली कटौती का आलम यह है कि कहीं दिन और रात में तीन से चार बार कटौती हो रही है और कहीं दो से तीन घंटे बिजली गुल हो जाती है। फाल्ट इतनी अधिक बढ़ गई कि एक फाल्ट को ठीक करने में ही विद्युतकर्मियों की इस गर्मी में सांसे फूल जाती हैं। शुक्रवार की रात नियावां विद्युत उपकेन्द्र क्षेत्र के अन्तर्गत रामपथ पर रात करीब सवा 11 बजे गौरापट्टी में नेशनल फर्नीचर के पास खंभे पर आग लग गयी जिससे नियावां का विद्युत फीडर बंद कर दिया गया। इस दौरान लोग गर्मी से बेहाल रहे। बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे अधिक परेशान हुए। जो लोग ऊपरी मंजिले पर रहने वाले थे उनका गर्मी में बुरा हाल हो गया। रात करीब सवा दो बजे तीन घंटे बाद नियावां फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।