बिजली के नंगे तारों से एक ही स्थान से अनेक कनेक्शन

Mar 02, 2026 06:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

Ayodhya News - वनघुसरा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण नंगे तारों से खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि खम्भों के बावजूद केबिल नहीं लगाई गई है, जिससे लोग कटिया कनेक्शन से बिजली का उपयोग कर रहे हैं। तेज हवा में तारों के टकराने से बड़ी दुर्घटना का खतरा है।

बिजली के नंगे तारों से एक ही स्थान से अनेक  कनेक्शन

तारुन, संवाददाता। बिजली विभाग की लापरवाही से क्षेत्र के वनघुसरा गांव में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। एक पोल से दूसरे खम्भे के बीच मे फैले नंगे तारो से एक ही स्थान पर करीब एक दर्जन घरों को केबल खींची गई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में खम्भे लगे हुए हैं। परन्तु ग्रामीणों के बिजली कनेक्शन के लिये केबिल ही नही लगाई गई है। गांव के घरों में लोग नंगे तारों पर कटिया कनेक्शन की तरह केबिल को लगाकर घरों में उजाला कर रहे है। इसके अलावा बांसकोठ के बीच से लोग केबिल ले गए है। बिजली के नंगे तारो से सप्लाई होने के कारण तेज हवा के झोंके से कभी भी तार आपस मे टकराकर किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दी सकते है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।