Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsElderly Man s Mysterious Death Discovered in Sipahiya Jungle Stream
चार दिन लापता वृद्ध का शव सिपहिया जंगल के नाले में मिला

चार दिन लापता वृद्ध का शव सिपहिया जंगल के नाले में मिला

संक्षेप:

Ayodhya News - मवई के ग्राम सिपहिया के जंगल में एक वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान माताफेर चौहान (70) के रूप में हुई है। वह 31 अक्टूबर को घर से निकले थे और चार दिन बाद शव नाले में मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है, जबकि मौत के कारण की जांच की जा रही है।

Nov 03, 2025 11:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

मवई, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सिपहिया के जंगल में सोमवार को एक वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाले से बरामद हुआ। मृतक की पहचान ग्राम रानेपुर निवासी माताफेर चौहान उम्र करीब 70 वर्ष पुत्र राम प्रयाग के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माताफेर चौहान 31 अक्तूबर को घर से निकले थे। परिजनों को लगा कि वे शौच के लिए गए होंगे, लेकिन देर रात्रि तक वापस न लौटने पर खोजबीन शुरू की। जब चार दिन तक कोई पता नहीं चला तो रविवार को परिजनों ने थाने में सूचना दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि सिपहिया जंगल के नाले में एक शव पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि वृद्ध के दोनों पैर पानी में थे जबकि शरीर का ऊपरी हिस्सा बाहर था। कान से खून निकल रहा था, जिसे पुलिस ब्रेन हेमरेज का परिणाम मान रही है। मवई थानाध्यक्ष सुरेश पटेल के अनुसार मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और अक्सर थैला लेकर घर से निकल जाता था। फिलहाल शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मौत के असली कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। ---------