गंगा जमुनी तहजीब, हिंदुओं ने गले लगकर मुसलमानों को दी बधाई

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - मिल्कीपुर के खिहारन ग्राम पंचायत में बकरीद की नमाज सुबह आठ बजे अदा की गई। इस अवसर पर हिंदू भाइयों ने मुस्लिम समुदाय को बकरीद की शुभकामनाएँ दीं। नमाज में आसपास के गाँवों से सैकड़ों लोग शामिल हुए। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

गंगा जमुनी तहजीब, हिंदुओं ने गले लगकर मुसलमानों को दी बधाई

मिल्कीपुर, संवाददाता। विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत खिहारन में बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे बकरीद की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर ईदगाह के बाहर गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहां हिंदू भाइयों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। पेश इमाम मौलाना हिदायतुल्लाह कादरी ने नमाज अदा कराई। खिहारन ग्राम पंचायत के अलावा करमडांडा, सफदरभारी, बारुन बाजार, सुरवारा और पटखौली जैसे आसपास के आधा दर्जन गांवों से सैकड़ों मुसलमानों ने अकीदत के साथ नमाज में हिस्सा लिया। मुबारकबाद देने वालों में ग्राम प्रधान अजीत मौर्य, पूर्व प्रधान राजकुमार यादव, इंद्रजीत बीडीसी, राजेंद्र शर्मा, राम अंजोर रावत, गुरुदीन रावत, हाफिज असलम रजा, कारी जमील अहमद, रविउल्ला खान, इलियास खान, नौशाद खान, सहित बड़ी संख्या में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।सुरक्षा

व्यवस्था के लिए इनायतनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक रतन शर्मा और उप निरीक्षक देवव्रत लाल यदुवंशी, कमलेश कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।