
आज से बंटेगा नि:शुल्क खाद्यान्न
Ayodhya News - बीकापुर में, जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षकों ने कोटेदारों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 10 से 25 सितंबर तक राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। कोटेदारों को ई-पॉस...
बीकापुर। जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षकों ने अपने क्षेत्र के कोटेदारों के साथ बैठक कर कोटेदारों को निर्देश दिए कि शासन की मंशानुसार अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डों में जुड़ी यूनिट का ई-पॉस मशीन से ई-केवाईसी शत-प्रतिशत कार्ड धारकों का कोटेदार राशन वितरण के समय अवश्य कर लें। उन्होंने कहा कि इस दौरान 10 सितंबर से 25 सितंबर तक राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। बीकापुर पूर्ति निरीक्षक श्रीनारायण यादव ने बताया कि अवशेष कार्डों के सदस्यों को अपने राशन डीलर की दुकान पर जाकर बायोमेट्रिक अंगूठा लगाकर ई-केवाईसी करवानी होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




