अधिवक्ताओ के बीच विवाद, रिपोर्ट दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - अयोध्या, संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र में आने वाले कचेहरी में दो जून को अधिवक्ताओ के

अधिवक्ताओ के बीच विवाद, रिपोर्ट दर्ज

अयोध्या, संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र में आने वाले कचेहरी में दो जून को अधिवक्ताओ के दो पक्षों के बीच हुए विवाद में क्रास एफआईआर दर्ज हुई है। दोनो पक्षों ने अपनी तहरीर कोतवाली नगर में दिया था। पुलिस दोनो पक्षों की तरफ से दर्ज एफआईआर में विवेचना कर रही है। इसमें एक पक्ष से एडवोकेट रामशंकर तिवारी व दूसरे पक्ष से एडवोकेट पुनीत पाण्डेय ने तहरीर दिया था। रामशंकर तिवारी का तहरीर में कहना है कि कचेहरी में वह भण्डारे की व्यवस्था देख रहे थे। उस समय पुनीत पाण्डेय ने अपशब्दों का प्रयोग किया। जब कुछ अधिवक्ताओं ने जब उन्हें समझाया तो वे कई लोगो पर हमला करते हुए वहां से भाग गए।

इसके बाद अन्य अधिवक्ताओं के साथ आकर पुनः गालियां दी। वहीं पुनीत पाण्डेय का कहना है कि डीएम कार्यालय के साथ रामशंकर तिवारी ने अपने साथी अधिवक्ताओं के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी पाण्डेय ने बताया कि मामले में दोनो पक्षों की तरफ से एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस प्रकरण की विवेचना कर रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।