Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsDevotees Gather in Ayodhya for Makar Sankranti Festival Amid Tight Security
मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी सुरक्षा सख्त

मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी सुरक्षा सख्त

संक्षेप:

Ayodhya News - अयोध्या में मकर संक्रांति पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान किया और प्रमुख मंदिरों में दर्शन किए। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया। श्रद्धालुओं की संख्या सुबह से बढ़ती गई, जबकि सुरक्षा कर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित किया।

Jan 15, 2026 01:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

अयोध्या। मकर संक्रांति पर्व पर रामनगरी में लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद नागेश्वर नाथ, हनुमान गढ़ी, राम जन्मभूमि और कनक भवन सहित कई ऐतिहासिक मंदिरों में दर्शन- पूजन किया। अत्यधिक भीड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किए गए हैं। रामपथ से सटे संपर्क मार्गो पर बैरियर लगा दिया गया है। चार पहिया वाहन आवागमन के लिए प्रतिबंधित है। स्नान सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही शुरू हो गया था। कड़ाके की ठंड के बावजूद घाटों पर भीड़ देखी जाने लगी। जैसे- जैसे घड़ी की सुई आगे बढ़ती गई वैसे -वैसे श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सरयू में स्नान करने के बाद घाटों के समीप बैठे गरीब, असहायों और पंडों को दान कर लोगों ने परंपरा का निर्वहन किया। सुबह सात बजे के बाद मंदिरों में खचाखच भीड़ हो गई। सुरक्षाकर्मी भीड़ नियंत्रित करने में जुट गए। जिले के पुलिस अधिकारियों ने भी मोर्चा संभाल लिया। बैरियरों पर मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी दिशा निर्देश देते नजर आने लगे। हनुमान गढ़ी मंदिर के बाहर दोपहर तक लंबी लाइन में लगकर दर्शन करने जाते श्रद्धालु दिखाई दिए। राम जन्मभूमि परिसर के दर्शन मार्ग की करातें भरी रहीं। भीड़ की संभावना को लेकर एक दिन पहले यानी बुधवार की शाम से ही सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया गया था। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया अत्यधिक भीड़ वाले क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। किसी भी व्यक्ति के संदिग्ध दिखने पर उसका पहचान पत्र मांगा जा रहा है। केंद्र और प्रदेश अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। राम पथ पर चार पहिया वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है।