दर्शन करने आए श्रद्धालु की पिटाई, रिपोर्ट दर्ज
अयोध्या में राममंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु की पिटाई कर दी गई। घटना उस समय हुई जब श्रद्धालु की गाड़ी और एक तेज रफ्तार स्कार्पियों में टकराव हुआ। श्रद्धालु ने विवाद के बाद आरोपी चालक को रोका, जिसके बाद उसके घर के लोग मौके पर पहुंचे और श्रद्धालु की गाड़ी पर हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अयोध्या, संवाददाता। राममंदिर अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु की पिटाई की गई। एक स्कार्पियों व श्रद्धालु के वाहन के गुजरने के दौरान दोनो कार में साईड लग जाने से आपस में विवाद हुआ था। श्रद्धालु जालौन का रहने वाला है। मामले में कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस प्रकरण की विवेचना कर रही है। राजा रुद्रवन सिंह निवासी जगनेवा थाना जालौन जनपद जालौन का आरोप है कि वह राममंदिर दर्शन के लिए जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कार्पियों ने उसे कट मारने की कोशिश किया। जिससे उसकी गाड़ी की डिवाइडर से टकराने जैसी स्थिति हो गई।
जिसके बाद उस वाहन के चालक को रोककर इसके लिए उसने समझाया। उसका आरोप है कि इसके बाद काली स्कार्पियों के डाइवर अरसद अली ने अपने घर फोन किया। जिसके बाद उसके घर के लोग मौके पर पहुुंच गया। जिसके बाद उसकी आडी कार पर डण्डे से मारा। जिससे उसका शीशा टूट गया। उसका यह भी आरोप है इसके बाद लाठी व डंडे से स्कार्पियों के मालिक ने उसे मारा। इस दौरान उसका पर्स गिर गया। जिसमें नौ हजार रुपये थे। इसका मोबाइल व चश्मा भी आरोपियों ने तोड़ दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


