डेढ़ माह बाद दर्ज हुई बाइक चोरी की एफआईआर
अमानीगंज के कोटिया गांव में 13 अप्रैल को अशोक कुमार की बाइक चोरी हो गई थी। उन्होंने डेढ़ माह बाद एफआईआर दर्ज कराई। जब वह खंडासा बाजार से सामान खरीदकर लौटे, तो बाइक गायब थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अमानीगंज। खंडासा क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी एक व्यक्ति की बाइक चोरी की एफआईआर स्थानीय पुलिस ने बुधवार को घटना के डेढ़ माह बाद दर्ज की है। गांव निवासी पीड़ित अशोक कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह 13 अप्रैल को शाम छः बजे खंडासा बाजार गए थे जहां पर बाइक खड़ी करके घरेलू सामान खरीदने के लिए पैदल चले गए, आधे घंटे बाद जब वापस आए तो देखा कि उनकी बाइक नहीं है। परेशान होकर एफआईआर करने के लिए शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
---
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


