जानलेवा साबित हो सकती है स्टेशन को जाने वाली सड़क
Ayodhya News - सोहावल रेलवे स्टेशन के पास प्राचीन हनुमान मंदिर के पास की आरसीसी सड़क खतरनाक हो गई है। बारिश से पहले बनाए गए इस सड़क पर गड्ढे बने हैं, जिससे बाइक और साइकिल सवारों को खतरा है। स्थानीय जनता ने शिकायतें की हैं, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा है।

सोहावल, संवाददाता। सोहावल रेलवे स्टेशन क्रासिंग के पास स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के पास से स्टेशन तक जाने वाली आरसीसी सड़क कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है। स्थानीय जनता के विरोध के बाद गढ्ढा युक्त पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़क के ऊपर बरसात से पहले आरसीसी सड़क का निर्माण करवा दिया गया। लेकिन अब यह सड़क पहले से ज्यादा वाहन चालकों के लिए खतरनाक है।आलम यह है कि पुरानी सड़क के ऊपर तीन मीटर चौड़ाई और तीन सौ मीटर लम्बाई की आरसीसी सड़क का निर्माण हो चुका है। जबकि अभी स्टेशन से आगे सीसी सड़क से मिलाकर ढाई सौ मीटर डामर सड़क बनना है।
लेकिन तीन सौ मीटर बनकर तैयार हो चुकी आरसीसी सड़क के दोनों किनारे गड्ढे बने है। सड़क के उत्तर तरफ नाला जैसा गहरा गड्ढा खोदा जा चुका है। वहीं दक्षिण तरफ कुछ दूर तक सड़क के किनारे मिट्टी की पटाई हो चुकी है। लेकिन जिस स्थल से सड़क का निर्माण किया गया है। वहां से कुछ दूर तक सड़क के दोनों तरफ गड्ढे विद्यमान है। अब सीएचसी और सोहावल स्टेशन से आने - जाने वाले ई - रिक्शा व चार पहिया,साइकिल व बाइक सवार के लिए यह सड़क खतरनाक साबित हो रही है। क्योंकि आमने - सामने से आने वाले चार पहिया वाहन का सड़क के किनारे गड्ढे होने की वजह से फंस रहे है। जबकि चार पहिया वाहन कार आदि जब सड़क से गुजरती है। तो बाइक सवार और साइकिल सवारों को अपने बचाव के लिए रास्ता तलाशना पड़ रहा है। बरसात की वजह से सड़क के किनारे नाले जैसा खोदा जा चुके गढ्ढे में पानी भर जा रहा है। साथ ही दो दिन पहले तेज हवाओं के साथ हुई बारिश की वजह से हाइटेंशन लाइन से जुड़े विद्युत पोल हिल चुके है। जो कभी भी तेज हवाओं के झांको के बीच गिरकर जानलेवा साबित हो सकता है। वहीं सड़क पर आमने - सामने आने वाले वाहनों से बचाव को लेकर बाइक व साइकिल सवार गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहे है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर तहसील के अधिकारियों से भी की जा चुकीं है। वहीं आरसीसी सड़क निर्माण करने वाले ठेकादर रत्नाकर पांडेय का कहना है कि सड़क के एक किनारे सौ मीटर की नाली बननी है। नाले में गिट्टी डालकर सड़क के किनारे इंटर लॉकिंग कार्य बाकी है। लेकिन इंटर लॉकिंग कार्य का बजट पास नहीं होने की वजह से कार्य अधूरा पड़ा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


