अयोध्या-घर में घुसकर दलित किशोरी से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार
Ayodhya News - पूराकलंदर थाना क्षेत्र में एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने रात के समय किशोरी के घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के भाई की चीख-पुकार पर आरोपी भाग गया, लेकिन उसका मोबाइल छूट गया जिससे पहचान हुई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

भदरसा संवाददाता। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। प्रकरण में पुलिस ने पीड़िता के परिवार की शिकायत पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी गैर समुदाय के युवक को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि पीड़िता के मां की मौत हो चुकी है और उसके पिता प्रदेश में कमाने गए हुए हैं। घर पर वह और उसकी बहने तथा भाई ही रहते हैं। आरोप है कि रात लगभग दो बजे युवक अफरोज उसके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। किशोरी ने दरवाजा खोला तो वह घर में घुसकर उसके साथ अश्लीली हरकत करने लगा और दुष्कर्म की कोशिश की।चीखने-चिल्लाने
पर उसका भाई जगा तो वह भाग निकला। मगर उसका मोबाइल मौके पर छूट गया, जिससे उसकी पहचान हो गई। इसके बाद पीड़िता के चाचा ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए शिकायत पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता के चाचा के तहरीर पर अफरोज के विरुद्ध दुष्कर्म,पॉक्सो एक्ट व अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को चालान किया है। अदालत ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजवाया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




