फेसबुक से फोटो लेकर अपमानजनक पोस्ट किया, रिपोर्ट दर्ज
Ayodhya News - अयोध्या के एक युवक ने फेसबुक पर एक फोटो पोस्ट करने के बाद अपमानजनक टिप्पणी का सामना किया। पटना निवासी एक व्यक्ति ने युवक की पत्नी और परिवार के खिलाफ टिप्पणी की। युवक की तहरीर पर साइबर थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अयोध्या, संवाददाता। एक युवक की फेसबुक से फोटो लेकर पटना निवासी एक व्यक्ति ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट की। इसके बाद इस फोटो को लेकर उसकी पत्नी व परिवार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किया। मामले में युवक के तहरीर पर साइबर थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। थाना बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक का कहना है कि उसके फेंड लिस्ट में शामिल पटना निवासी एक व्यक्ति ने फेसबुक से एक फोटो निकालकर अपने फेसबुक पर पोस्ट की। इस फेसबुक में उसकी दो वर्ष की बेटी धर्मिक गुरु के साथ फोटो में थी।
इसमें उसकी पत्नी व परिवार पर अपमानजनक टिप्पणी भी किया। मामले में युवक की तहरीर पर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। --------
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


