Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsCultural Extravaganza at Dr Ram Manohar Lohiya Awadh University Graduation Ceremony

विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनमोहा

Ayodhya News - अयोध्या में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों ने विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याSat, 11 Oct 2025 01:30 AM
share Share
Follow Us on
विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनमोहा

अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन किया गया। इसमें विवि के विभिन्न विभाग के विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुत करके दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अवध विवि के सभागार में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला के तहत परदेशी गर्ल गीत की धुन पर नृत्य करके जोश भर दिया। इसके अलावा अन्य गीतों पर आकर्षक नृत्य से विद्यार्थियों ने वातावरण को जीवंत बना दिया। दर्शक गीतों पर झूम उठे और खूब तालियां बजाई। कार्यक्रम का मार्गदर्शन प्रो. नीलम पाठक ने किया। संयोजक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां किसी भी विवि की आत्मा होती हैं।

इस दौरान डॉ. महेंद्र पाल सिंह, डॉ. आशुतोष कुमार पांडेय, डॉ. अंशुमान पाठक, डॉ. अनुराग सिंह, इंजीनियर शांभवी शुक्ला, डॉ. मनीष सिंह व अन्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।