Ayodhya News: नगर पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायत डीएम से की गई
Ayodhya News: गोसाईगंज में पूर्व सपा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद वैस अंसारी द्वारा नगर पंचायत के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि विकास के नाम पर धार्मिक स्थलों का सौंदर्यकरण ठीक तरीके से नहीं किया जा रहा है और अधोमानक निर्माण कार्य हो रहा है। जांच की मांग की गई है।

Ayodhya News: गोसाईगंज, संवाददाता। नगर पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायत जिला अधिकारी से की गई है। सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद वैस अंसारी ने अपने शिकायती पत्र में विकास के नाम पर नगर पंचायत द्वारा पौराणिक धर्मस्थल को भी नहीं छोड़ने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने बताया तमसा तट जो ऋषियों मुनियों की तपोस्थली है तथा महादेवा घाट जहां चौरासी कोसी परिक्रमाथी॔ की विश्राम स्थली है वहां शासन की मंशा है उस स्थान का भव्य रूप से सौंदर्य करण किया जाए। आरोप है कि अधिशासी अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष की मिली भगत से अधोमानक निर्माण कराया जा रहा है जो की एक बरसात भी नहीं झेल पाएगा।
इस तरह बाबा हिंक्षा राम भारती के मंदिर के सामने बन रही नाली एवं सड़क के नाम पर पुरानी नाली में बिना प्लास्टर के ही पुरानी पटिया से ढंक दिया गया है। उन्होंने संविदा कर्मियों की नियुक्ति,स्ट्रीट लाइट में घोटाला,सभासदों के लिए बनवाए गए प्रतीक बोर्ड में भी घोटाला का आरोप लगाया है। इसकी जांच मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी से कराए जाने की मांग की है।

