राष्ट्रीय अध्यक्ष पर टिप्पणी से भड़के कांग्रेसी, सीएम का पुतला फूंका
Ayodhya News - कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेताओं पर टिप्पणी के विरोध में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा का पुतला जलाया गया। कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और वैधानिक कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने सीएम के अलोकतांत्रिक बयानों के खिलाफ आवाज उठाई।

अयोध्या, संवाददाता। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेताओं पर टिप्पणी के विरोध में कार्यकर्ता ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा का पुतला जलाया। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन के सामने प्रदर्शन किया और विरोध में जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने असम के मुख्यमंत्री पर वैधानिक कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री अपने पद की गरिमा के विरुद्ध आचरण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री लगातार अलोकतांत्रिक एवं अमर्यादित टिप्पणियां करके पद की गरिमा गिरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद कांग्रेस नेताओं के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्यवाही की धमकी देना लोकतंत्र पर प्रहार है।
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि सीएम की बयानबाजी समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य करती है। उन्होंने मांग किया कि चुनाव आयोग को मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके। पुतला जलाने में पीसीसी सदस्य राम अवध पासी, पंकज सिंह, रुद्र प्रताप सिंह रिशु, नाजिश फातिमा, उमेश उपाध्याय, राजकुमार पांडेय, अशोक कनौजिया, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, डॉ. विनोद गुप्त, चंचल सोनकर, तैयब खान, यासीन, सरजू प्रसाद वर्मा, रामचरित्र वर्मा, कविंद्र साहनी, अरुण साहू, रामचरित्र वर्मा व अन्य शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


