Congress Pays Tribute to Former PM Manmohan Singh After His Passing पूर्व प्रधानमंत्री स्व.डॉ.मनमोहन सिंह को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsCongress Pays Tribute to Former PM Manmohan Singh After His Passing

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.डॉ.मनमोहन सिंह को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Ayodhya News - पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस ने गहरा दुख व्यक्त किया। कमला नेहरू भवन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। जिला अध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याFri, 27 Dec 2024 11:54 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व प्रधानमंत्री स्व.डॉ.मनमोहन सिंह को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

अयोध्या, संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस जनों ने गहरा दुख व्यक्त किया। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा आज देश ने एक ईमानदार नेता और बेहतरीन अर्थशास्त्री को खो दिया। डॉ मनमोहन सिंह जी ऐसी शख्सियत थे जिनका सम्मान पूरा विश्व करता था।

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा जब पूरा विश्व की अर्थव्यवस्था डगमगा गई थी उस समय डॉ. मनमोहन सिंह ने भारतवर्ष अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयां प्रदान की। जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने किया। श्रद्धांजलि देने वालों में पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, प्रवीण श्रीवास्तव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी, उमेश उपाध्याय, सेवा दल के पूर्व महानगर अध्यक्ष फ्लावर नकवी, अरुण साहू मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।