दशरथ के रूप में चंपत राय जनकपुर रवाना
By Newswrap
हिन्दुस्तान, अयोध्याश्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय विवाह पंचमी पर जनकपुर में आयोजित श्रीसीताराम विवाहोत्सव में भाग लेने के लिए बुधवार को रवाना हुए। उनके साथ महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष...

विवाह पंचमी पर जनकपुर में आयोजित होने वाले श्रीसीताराम विवाहोत्सव में शामिल होने के लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय बुधवार को जनकपुर के लिए रवाना हो गए। करीब आधा दर्जन कारों के काफिले के साथ निकली उनकी गाड़ी में उनके साथ महापौर गिरीश पति त्रिपाठी व जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि रोहित सिंह के अलावा विहिप के अन्य पदाधिकारी शामिल थे।


