Ayodhya News: कनक किड्स और सरयू इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

Ayodhya News: अयोध्या के कनक किड्स इंटरनेशनल स्कूल और सरयू इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने कृष्ण और राधा का रूप धारण कर नृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम ने भारतीय संस्कृति के प्रति बच्चों में प्रेम और सम्मान को प्रबल किया।

कनक किड्स और सरयू इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी
कनक किड्स और सरयू इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Ayodhya News: अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित शहर के प्रतिष्ठित कनक किड्स इंटरनेशनल स्कूल एवं अयोध्या बाईपास पर स्थित सरयू इंटरनेशनल स्कूल मे कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दोनों विद्यालयों में संयुक्त रूप से भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में बच्चों ने श्री कृष्ण एवं राधा के मनमोहक स्वरूप मे सज कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कनक किड्स की डायरेक्टर डॉ. मधु त्रिपाठी के द्वारा,दूसरी तरफ सरयू इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ. संजय तिवारी,प्रिंसिपल सोनल तिवारी, व एजुकेशन ऑफीसर ए.के तिवारी द्वाराकनक किड्स की हेडमिस्ट्रेस प्रीति सिंह, शिक्षिकाएं अनीता सिंह, फरजाना फातिमा,वंशिका शुक्ला, राधिका पाठक प्रिया सिंह, अलका पांडे,श्रद्धा ठाकुर, शशि शुक्ला अंजलि साक्षी यादव निकिता सहदेव,सीमा, शिल्पी अजीता तिवारी,रिंकी सिंह, निहारिका, बी.पी. पाठक, दीपक शर्मा राशि,हर्षिता, गौरी, संगीता तो दूसरी तरफ सरयू इंटरनेशनल स्कूल की वाइस प्रिंसिपल प्रगति श्रीवास्तव, रविश श्रीवास्तव, डिंपल सिंह, अस्तित्व श्रीवास्तव, निधि श्रीवास्तव, निशा श्रीवास्तव, निधि श्रीवास्तव, करुणेन्द्र दुबे, अमित वर्मा,रिशिता आदि उपस्थित रहेl बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके संदेशों पर आधारित नृत्य, गीत, श्लोक,स्किट तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी lविद्यालय परिसर में कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी,मटकी सजावट एवं अन्य गतिविधियां भी आयोजित की गई l इस अवसर पर डॉ. मधु त्रिपाठी एवं डॉ. संजय तिवारी ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया,और सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीl कार्यक्रम ने बच्चों में भारतीय संस्कृति परंपराओं एवं संस्कारों के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना को और अधिक प्रबल कियाl दोनों स्कूलों के प्रांगण में वृंदावन की छवि बनी रहीl

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअयोध्याAyodhya News: कनक किड्स और सरयू इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी