मणिराम छावनी से निकाली गयी आद्य गुरु रामानंदाचार्य की शोभायात्रा

Jan 10, 2026 10:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

Ayodhya News - अयोध्या में आद्य गुरु रामानंदाचार्य महाराज की 726वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। मणिराम छावनी से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें संत-महंतों ने मंदिरों के सामने आरती और पुष्प वर्षा की। समारोह में कई संत शामिल हुए और श्रीमद्भागवत विद्यापीठ में भी जयंती का आयोजन हुआ।

मणिराम छावनी से निकाली गयी आद्य गुरु रामानंदाचार्य की शोभायात्रा

अयोध्या। आद्य गुरु रामानंदाचार्य महाराज की 726 वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को मणिराम छावनी से वैष्णव परम्परा के परमाचार्य की शोभायात्रा निकाली गयी। इस शोभायात्रा का यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले मंदिरों के सामने संत-महंतो ने आरती उतारी और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज के सानिध्य व उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास के निर्देशन में निकाली गयी परम्परागत शोभायात्रा के समापन पर संतों उनके चित्र पट पर पुष्पांजलि अर्पित की। उधर निर्मोही बाजार स्थित चरण पादुका पर हनुमानगढ़ी के संतों ने भी पूजन किया। यहां वैष्णवाचार्य के चरण को प्रतिष्ठित किया गया है।

नागापना समारोह के दौरान संतों को यहां शपथ दिलाई जाती है। इस तरह दर्शन भवन जानकी घाट में भी आचार्य चरण का पूजन महंत ममता शास्त्री के नेतृत्व में शिष्य परम्परा के श्रद्धालुओं ने किया। शोभायात्रा में रामवल्लभा कुंज में अधिकारी राजकुमार दास, वैदेही भवन में महंत रामजी शरण, कृपालु राम दास ऊर्फ पंजाबी बाबा, महंत पुनीत राम दास, आचार्य राधेश्याम शास्त्री, आनंद शास्त्री, नरोत्तम दास, रामशरण दास व्यास, जानकी दास, संत दास, रामसेवक दास व अनिरुद्ध शुक्ल सहित अन्य शामिल रहे। जगतगुरु स्वामी रामानंदाचार्य की जयंती श्रीमद्भागवत विद्यापीठ वासुदेव घाट में हर्षोल्लास से मनाई गयी। जयंती समारोह की अध्यक्षता दशरथ राजमहल बड़ा स्थान के महंत बिंदुगद्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य ने किया। इस अवसर पर महंत रामप्रसाद दास, महंत शशिकांत दास, हनुमानगढ़ी के पुजारी प्रेम मूर्ति व कृष्णकांत दास मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;